Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी Saina Nehwal  ने मुख्यमंत्री Manohar Lal से की भेंट, कहा- खेल को बढ़ावा देने के लिए हर वक्त तैयार

हरियाणाः स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी Saina Nehwal  ने मुख्यमंत्री Manohar Lal से की भेंट, कहा- खेल को बढ़ावा देने के लिए हर वक्त तैयार

By Rakesh 

Updated Date

चंडीगढ़। देश की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी हरियाणा की लाडली बेटी Saina Nehwal  ने चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर मुख्यमंत्री Manohar Lal से अपने परिवार के साथ भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

पढ़ें :- हरियाणाः हर साल फरवरी के आख़िरी रविवार को गुरुग्राम मैराथन का होगा आयोजन, स्वास्थ्य के लिए मैराथन अच्छा कदमः सीएम मनोहर लाल

इस मौके पर साइना नेहवाल ने कहा कि CM से हरियाणा में खेल को बढ़ावा देने के विषय पर चर्चा हुई। कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खेल के लिए जो भी किया, वह ऐतिहासिक है।

हरियाणा में युवा खिलाड़ियों की नई पौध तैयार हो रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भविष्य के लिए अपना विजन बैठक के दौरान बताया। साइना नेहवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार के साथ खेल को बढ़ावा देने के लिए तैयार हमेशा रहूंगी।

Advertisement