लखनऊ। दीवाली पर राज्य कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई है। योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। बोनस और चार फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है। सरकार के इस फैसले से 14 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को लाभ पहुंचा है। इससे कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा
बोनस के रूप में 6908 रुपए मिलेंगे। योगी सरकार ने राज्यकर्मियों को दिवाली से पहले बोनस देने का ऐलान कर दिया। अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस और सभी राज्य कर्मचारियों व शिक्षकों को बढ़ी हई दर से महंगाई भत्ता दिया जाएगा। राज्यकर्मियों को केंद्रीय कर्मियों की तरह चार फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा।
भत्ते से राज्य सरकार के खजाने पर हर महीने करीब 300 करोड़ का व्ययभार आएगा। प्रत्येक अराजपत्रित कर्मचारी को अधिकतम 7000 रुपए बोनस दिया जा सकता है। बता दें कि यूपी में अराजपत्रित कर्मचारियों की संख्या 14.82 लाख के करीब है।