Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंडः उत्तरकाशी में श्रद्धालुओं की बस पर गिरा पत्थर, महिला की मौत

उत्तराखंडः उत्तरकाशी में श्रद्धालुओं की बस पर गिरा पत्थर, महिला की मौत

By Rakesh 

Updated Date

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री रोड के डबरकोट डेंजर जोन पर बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थर ने महिला यात्री की जान ले ली। जबकि एक युवक घायल हो गया। घायल को देहरादून रेफर कर दिया गया है।

पढ़ें :- उत्तराखंडः खाई में गिरा वाहन, दो की मौत, चार गंभीर

बताते चलें कि यमुनोत्री रोड़ के डबरकोट में लगातार भारी बारिश से पहाड़ी से पत्थरों का गिरना खतरे का सबब बना हुआ है। तीन सप्ताह पहले भी उत्तराखंड पुलिस के एक जवान की पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई थी।

बस में सवार थे कुल 17 श्रद्धालु 

बुधवार सुबह यमुनोत्री से दर्शन कर लौट रही बस पर पत्थर गिरने से हैदराबाद निवासी पायल (30) की मौत हो गई। जबकि मुंबई का युवक कृष्णा घायल हो गया। जिसे देहरादून रेफर कर दिया गया। अन्य यात्री सुरक्षित हैं। बस में कुल 17 श्रद्धालु सवार थे।

पढ़ें :- उत्तराखंडः मसूरी में खाई में गिरी कार, तीन लड़के और तीन लड़कियां गंभीर घायल
Advertisement