Mouni Roy: अक्सर अपने स्टाइल से इंटरनेट का तापमान बढ़ाने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर चर्चा में हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने लुक्स की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं उन्होंने अपना लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वह बैकलेस ड्रेस में कहर बरपा रही हैं. फैन्स वीडियो में मौनी के दिलकश अंदाज की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. मौनी रॉय बिल्कुल पिक्चर-परफेक्ट लग रही हैं।
पढ़ें :- काम में है जीवन की चिंताओं को दूर करने की ताकत, ये रुका तो सब रुक जाएगा: अमिताभ बच्चन
अपने लेटैस्ट वीडियो में मौनी ने बेज कलर की खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई है। बैकलेस और थाई-हाई स्लिट ड्रेस में एक्ट्रेस ग्लैमर का तड़का लगा रही थीं। प्लंजिंग नेकलाइन ने मौनी के लुक में चार चांद लगा दिए. इसके अलावा सॉफ्ट कर्ल, न्यूड मेकअप और मैचिंग हील्स के साथ उन्होंने अपने इस शानदार लुक को पूरा किया था. आपको बता दें कि मौनी ने इस वीडियो को आज ही अपलोड किया है और अब तक इसे लगभग 90 हजार लाइक्स मिल चुके हैं. फैंस लगातार कमेंट्स के जरिए मौनी रॉय की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं.
आप भी देखें उनका वीडियो
बात करें मौनी रॉय (Mouni Roy) के वर्कफ्रंट की तो जल्द ही एक्ट्रेस अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) में एक दमदार किरदार निभाती दिखेंगी. फिल्म में उनके अलावा रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia BHatt), नागार्जुन (Nagarjun) और अमिताभ बच्चन (amitabh Bachchan) जैसे बड़े स्टार्स अहम भूमिका में हैं. ये फिल्म इसी महीने की 9 तारीख को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.