Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. तालिबान का संगीतकार पर बरसा कहर, आंखों के सामने जला दिया वाद्य यंत्र

तालिबान का संगीतकार पर बरसा कहर, आंखों के सामने जला दिया वाद्य यंत्र

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

काबुल, 16 जनवरी। अफगानिस्तान पर सत्ता संभालने के बाद तालिबान का कहर नए-नए रूप में सामने आ रहा है। अफगानिस्तान के पक्तिया प्रांत में एक संगीतकार के सामने ही उसके वाद्य यंत्र जला दिये गए और वह चुपचाप रोता रहा।

पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार

अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता के बाद लगातार वहां की खतरनाक स्थितियों की सूचनाएं सामने आ रही हैं। अब अफगानिस्तान के पक्तिया प्रांत के जजाई अरब जिले से एक वीडियो सामने आया है। अफगानिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार द्वारा सोशल मीडिया में पोस्ट किये गए एक वीडियो में तालिबानी अराजकता साफ दिख रही है। इस वीडियो एक अफगानी संगीतकार के सारे संगीत यंत्र कुछ लोग जला रहे हैं। उक्त संगीतकार अपने वाद्य यंत्रों को जलते हुए देखकर रोते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बंदूक लिए हुए एक व्यक्ति संगीतकार की दयनीय दशा पर हंस रहा था। एक अन्य व्यक्ति इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना रहा था।

पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ

उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान की सत्ता संभालने के बाद तालिबान वहां के सामाजिक जीवन में अनेक पाबंदियों की घोषणा कर चुका है। तालिबान ने विवाह समारोहों में संगीत पर रोक लगा रखी है। वहां आयोजन स्थलों व होटल्स आदि के प्रबंधकों से पुरुषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग आयोजन करने का फरमान जारी किया गया है।साथ ही अफगानिस्तान के टीवी चैनलों, नाटकों आदि में महिलाओं की भूमिका समाप्त करने के निर्देश भी दिये गए हैं। तालिबान ने अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में कपड़ों की दुकानों में पुतलों (डमी) के सिर काटने का भी आदेश दिया है।

Advertisement