Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Tanzania accident: तंजानिया में हुआ बड़ा सड़क हादसा, ट्रक और मिनी बस की टक्कर में हुई 17 की मौत, 12 घायल

Tanzania accident: तंजानिया में हुआ बड़ा सड़क हादसा, ट्रक और मिनी बस की टक्कर में हुई 17 की मौत, 12 घायल

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Tanzania Truck Accident: तंजानिया में हुआ बड़ा सड़क हादसा, तंजानिया के उत्तरी जिले कोरोग्वे के तांगा क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया है. यहां के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को तांगा क्षेत्र में ट्रक और एक मिनी बस के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए हैं.

पढ़ें :- अराघची ने अमेर‍िकी खुफ‍िया जानकारी को बताया फर्जी, बोले - 'गलतफहमी में अमेरिका...'

तांगा क्षेत्र के कमिश्नर ओमरी मुगुम्बा ने एक बयान में कहा कि मिनी बस 26 लोग सवार थे जो, एक शव को दफनाने के लिए डार एस सलाम से किलिमंजारो क्षेत्र के मोशी जा रहे थे. यह दुर्घटना शुक्रवार की रात को हुई है. कमिश्नर ओमरी मुगुम्बा ने कहा, ट्रक मिनी बस से सामने से टकराया. ट्रक के ड्राइवर की लापरवाही से यह हादसा हुआ क्योंकि ड्राइवर एक वाहन को ओवरटेक कर रहा था.

Advertisement