Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Test Cricket : जसप्रीत बुमराह ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा 35 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड

Test Cricket : जसप्रीत बुमराह ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा 35 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

एजबेस्टन, 02 जुलाई। भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे पुनर्निधारित 5वें और अंतिम टेस्ट मैच में भारतीय खिलाड़ी एक के बाद एक रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं। ऋषभ पंत, रविन्द्र जडेजा के बाद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

पढ़ें :- Asian Games 2026 : डेकाथलॉन में ब्रॉन्ज के साथ तेजस्विन शंकर ने रचा इतिहास, इवेंट में दो मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बने

29 रन बुमराह के बैट से निकले

पढ़ें :- Asian Games 2026 : हरिता ने महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में जीता ब्रॉन्ज, पुरुषों में अनिमेष 5वें स्थान पर रहे

मुकाबले में कप्तानी कर रहे बुमराह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में ही 35 रन बना डाले। इनमें से 29 रन बुमराह के बैट से निकले, बाकी के 6 रन अतिरिक्त के खाते में गए। बुमराह ने इस ओवर में 4 चौके और 2 छक्के लगाए। इसी के साथ ये टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का सबसे महंगा ओवर बन गया। इस तरह बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट के एक ओवर में सबसे अधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

बुमराह ने दिलाई युवराज सिंह की याद

बुमराह ने अपनी बल्लेबाजी से पहले बल्लेबाज युवराज सिंह की याद दिला दी। युवराज ने 2007 के T-20 विश्व कप में स्टुअर्ट ब्रॉड को लगातार 6 गेंदों में 6 छक्के जड़ते हुए 36 रन बटोरे थे। अब उसी गेंदबाज को टेस्ट फॉर्मेट में जसप्रीत बुमराह ने एक ही ओवर में 35 रन बटोर कर इसे टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का सबसे महंगा ओवर बना दिया। इससे पहले टेस्ट क्रिकेट के एक ओवर में 3 बार 28 रन बने हैं। वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा, ऑस्ट्रेलिया के जॉर्ज बेली और साउथ अफ्रीका के केशव महाराज ने ऐसा किया था।

देखें ऐसा रहा ओवर

स्टुअर्ट ब्रॉड की पहली गेंद पर भारतीय कप्तान बुमराह ने चौका लगाया। दूसरी गेंद ब्रॉड ने बाउंसर मारी और वो विकेटकीपर सैम बिलिंग्स के ऊपर से निकलकर बाउंड्री पर चली गई और वाइड सहित कुल 5 रन मिले। फिर अगली गेंद पर बुमराह ने छक्का लगाया और ये गेंद नो बॉल निकली। इस तरह कुल 7 रन मिले। इसके बाद बुमराह ने लगातार 3 चौके लगाए। फिर ओवर की 5वीं गेंद पर बुमराह ने एक और छक्का लगाया। आखिरी गेंद पर बुमराह ने एक रन लिया। इस तरह ओवर में 6 अतिरिक्त सहित कुल 35 रन आए।

पढ़ें :- IND vs WI 1st ODI : कैंपबेल-ग्रीव्स के बीच शतकीय साझेदारी, कैरेबियन टीम ने बनाए 295 रन

गौरतलब है कि भारत ने पहली पारी में 416 रन बनाए हैं। टीम की ओर से पहली पारी में ऋषभ पंत और रविन्द्र जडेजा ने शानदार पारी खेलीं। पंत ने 111 गेंदों में ताबड़तोड़ 146 रन और जडेजा ने 194 गेंदों में 104 बनाए।

Advertisement