मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

 जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा के फर्स्ट अटेम्प्ट को लेकर छिड़ा विवाद

Rakesh

एशियन गेम्स के पुरुष जेवलिन थ्रो इवेंट में तकनीकी कारणों के चलते कुछ गड़बड़ियां हुईं, जिनका नुकसान भारतीय खिलाड़ियों को उठाना पड़ा। इसे लेकर अब भारतीय फैंस चीनी अधिकारियों पर भड़क रहे हैं।

neeraj chopada
शेयर करें

नई दिल्ली। एशियन गेम्स के पुरुष जेवलिन थ्रो इवेंट में तकनीकी कारणों के चलते कुछ गड़बड़ियां हुईं, जिनका नुकसान भारतीय खिलाड़ियों को उठाना पड़ा। इसे लेकर अब भारतीय फैंस चीनी अधिकारियों पर भड़क रहे हैं।

सोशल मीडिया पर भारतीय खेलप्रेमी चीनी अधिकारियों के खिलाफ चीटिंग करने के आरोप लगा रहे हैं…दरअसल, पुरुष जेवलिन थ्रो इवेंट में जब ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने अपना पहला थ्रो किया तो तकनीकी खामियों के कारण उनके इस पहले अटेम्प्ट को रद्द करना पड़ा।

अधिकारियों ने उनसे फिर से जेवलिन थ्रो करने के लिए कहा, जिसमें उन्होंने 82।38 मीटर थ्रो किया। हालांकि रद्द हुए थ्रो में नीरज ने बेहद लंबी दूरी पर अपना जेवलिन फेंका था। माना जा रहा है कि यह दूरी लगभग 85 मीटर से ज्यादा हो सकती थी। ऐसे में भारतीय फैंस भड़क उठे। सोशल मीडिया पर फैंस चीन पर अपना गुस्सा निकालने लगे।

टैग: sports
शेयर करें