1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. इमरान खान के समर्थन में उतरे ब्रायन लारा, बोले – ‘हमारे खेल के लेजेंड को मिले सही मेडिकल देखभाल…’

इमरान खान के समर्थन में उतरे ब्रायन लारा, बोले – ‘हमारे खेल के लेजेंड को मिले सही मेडिकल देखभाल…’

Sports : वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान के समर्थन में आवाज़ उठाई है। लारा उन कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों की सूची में शामिल हो गए हैं।

By HO BUREAU 

Updated Date

Sports : वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान के समर्थन में आवाज़ उठाई है। लारा उन कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने जेल में बंद इमरान खान के साथ हो रहे व्यवहार को लेकर चिंता जताई है। ब्रायन लारा ने इमरान खान के समर्थन में सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है।

पढ़ें :- Women Asia Cup : महामुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, भारत की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं

उन्होंने कहा कि इमरान को सही और स्वतंत्र मेडिकल सुविधाएं मिलनी चाहिए और उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए, क्योंकि यह हर व्यक्ति का बुनियादी अधिकार है। लारा ने इमरान की सेहत को लेकर चिंता जताई और उन पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों का साथ दिया, जिन्होंने जेल में बंद इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति पर सवाल उठाए हैं।

लारा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट में लिखा, “इमरान खान और मेरी मुलाकात मैदान पर बहुत कम बार हुई, लेकिन उनके लिए सम्मान शुरू से ही रहा और आज भी कायम है। इमरान खान हमेशा अपने देश के लिए उम्मीद, गर्व और प्रेरणा का प्रतीक रहे हैं, इसलिए यह समझना मुश्किल है कि एक ऐसा व्यक्ति, जिसने अपने खेल करियर के दौरान देश का नाम रोशन किया, आज ऐसी स्थिति में है जहां उसे वह देखभाल और सम्मान नहीं मिल रहा, जिसका वह हकदार है। मैं अपने साथी पूर्व कप्तानों के साथ मिलकर यह मांग करता हूं कि उन्हें सही, स्वतंत्र मेडिकल देखभाल और वह सम्मान मिले जिसके हर इंसान हकदार हैं। यह राजनीति नहीं है। यह हमारे खेल के एक लेजेंड के लिए बुनियादी इंसानियत है।”

लारा का यह बयान ग्रेग चैपल, पैट कमिंस, जावेद मियांदाद, मोइन खान और कपिल देव जैसे खिलाड़ियों द्वारा इमरान की सेहत और उनके साथ हो रहे बर्ताव पर चिंता जताने के कुछ दिनों बाद आया है। इससे पहले, 21 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने एक याचिका पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें 1992 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान के साथ सम्मानजनक बर्ताव और कोर्ट के निर्देशानुसार सही मेडिकल देखभाल की मांग की गई थी।

इस याचिका पर सर एलिस्टर कुक, माइकल एथरटन, स्टीव वॉ, एडम गिलक्रिस्ट और नासिर हुसैन समेत 21 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने इमरान की सेहत, खासकर तीन साल से ज्यादा समय तक हिरासत में रहने के बाद उनकी दाहिनी आंख की रोशनी काफी कम होने की खबरों पर गहरी चिंता जताई थी।

पढ़ें :- रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को BCCI ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

पत्र में कहा गया, “इमरान खान 73 साल के हैं और अब तीन साल से ज़्यादा समय से हिरासत में हैं। उनके मामले से जुड़े कानूनी और राजनीतिक तर्क चाहे जो भी हों, हमारी नज़र में अदालत के आदेश से तय मेडिकल प्रक्रिया को असल में पूरा करने की बुनियादी शालीनता वाली मांग कोई विवादित बात नहीं है।

हस्ताक्षर करने वालों ने तीन मुख्य मांगें रखीं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बने मेडिकल बोर्ड से सेहत की पूरी जांच (जिसमें इमरान खान के निजी डॉक्टर भी शामिल हों), परिवार से हर हफ्ते बिना किसी रुकावट के मिलने का अधिकार, और सुझाए गए किसी भी मेडिकल इलाज को तुरंत लागू करना। याचिकाकर्ताओं ने खुद को ‘पूर्व साथी और प्रतिद्वंद्वी’ बताया, जिनके बीच क्रिकेट के मैदान पर बना एक ऐसा रिश्ता है जो अक्सर देशों को बांटने वाली सीमाओं और विवादों से कहीं ऊपर है। (आईएएनएस)

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

पढ़ें :- साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज सिपाम्ला टी20 ट्राई-सीरीज से हुए बाहर, सिमेलाने को मिली टीम में जगह

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com