मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

Khel Utsav- 2024: मेजर ध्यानचंद ट्रॉफी वितरण समारोह, विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी देकर किया गया सम्मानित

HO BUREAU

मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के राष्ट्रीय खेल दिवस- 2024 समारोह के तहत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 27 अगस्त से 30 अगस्त तक मेजर ध्यानचंद स्टेडियम और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में "खेल उत्सव 2024" का आयोजन किया। अपने पहले संस्करण में मंत्रालय ने चार खेलों अर्थात क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन और टेबल टेनिस में टूर्नामेंट आयोजित किए।

Major Dhyanchand Trophy
Major Dhyanchand Trophy
शेयर करें

नई दिल्ली। मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के राष्ट्रीय खेल दिवस- 2024 समारोह के तहत  सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 27 अगस्त से 30 अगस्त तक मेजर ध्यानचंद स्टेडियम और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में “खेल उत्सव 2024” का आयोजन किया। अपने पहले संस्करण में मंत्रालय ने चार खेलों अर्थात क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन और टेबल टेनिस में टूर्नामेंट आयोजित किए।

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए मंत्रालय के 200 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी पूर्ण जोश और उत्साह के साथ शामिल हुए। मंत्रालय का लक्ष्‍य खेल उत्सव के आगामी संस्करणों में और अधिक खेलों को शामिल करना है। मेजर ध्यानचंद ट्रॉफी का वितरण समारोह 4 सितंबर को नई दिल्‍ली स्थित शास्त्री भवन के पत्र सूचना कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया। ट्रॉफी वितरण समारोह के अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें