मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः नेशनल गेम्स में गुड़गांव के खिलाड़ियों ने मथुरा में लहराया परचम, एक साथ झटके 12 मेडल

HO BUREAU

नेशनल गेम्स में गुड़गांव के खिलाड़ियों ने मथुरा में परचम लहराया। गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने 12 मेडल अपने नाम किया। प्रतियोगिता में देश के कोने-कोने से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सभी खिलाड़ियों को कोच अमन ने ट्रेनिंग दी थी। यूपी के मथुरा में हुए नेशनल गेम्स प्रतियोगिता में गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने परचम लहराते हुए 12 मेडल पर कब्जा जमाया।

national games
national games
शेयर करें

गुरुग्राम। नेशनल गेम्स में गुड़गांव के खिलाड़ियों ने मथुरा में परचम लहराया। गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने 12 मेडल अपने नाम किया। प्रतियोगिता में देश के कोने-कोने से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सभी खिलाड़ियों को कोच अमन ने ट्रेनिंग दी थी। यूपी के मथुरा में हुए नेशनल गेम्स प्रतियोगिता में गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने परचम लहराते हुए 12 मेडल पर कब्जा जमाया।

ये प्रतियोगिता 11 मई को हुई थी। कोच अमन ने बताया कि वह गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में कई सालों से बच्चों को फिटनेस की ट्रेनिंग दे रहे हैं। अमन ने बताया कि पूरे देश से तकरीबन 250 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था जिसमें से उनके खिलाड़ियों ने 12 मेडल पर जीत हासिल की। जिसमें से 5 गोल्ड,3 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। मथुरा में हुई इस नेशनल गेम्स में 100 मीटर से लेकर 10 किलोमीटर की दौड़ शामिल थी।

शेयर करें