मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

उत्तराखंडः हरिद्वार के छात्र ने प्रतिभा का मनवाया लोहा, नेशनल टीम के कैंप में लेगा भाग

HO BUREAU

हरिद्वार के DAV स्कूल के कक्षा 6 के छात्र ने खेल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। आरव खान को नेशनल टीम के कैंप के लिए चुना गया है। आरव अंडर 14 बास्केटबाल टीम में भारतीय कैंप को 29 मई को ज्वाइन करेगा। उत्तराखंड का पहला ऐसा सौभाग्य है जब अंडर 14 में किसी खिलाड़ी ने इंडियन टीम कैंप में अपनी जगह बनाई हो।

player
शेयर करें

हरिद्वार। हरिद्वार के DAV स्कूल के कक्षा 6 के छात्र ने खेल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। आरव खान को नेशनल टीम के कैंप के लिए चुना गया है। आरव अंडर 14 बास्केटबाल टीम में भारतीय कैंप को 29 मई को ज्वाइन करेगा। उत्तराखंड का पहला ऐसा सौभाग्य है जब अंडर 14 में किसी खिलाड़ी ने इंडियन टीम कैंप में अपनी जगह बनाई हो।

आरव की सफलता से परिजनों सहित कोच भी उत्साहित हैं। आरव ने इस सफलता का श्रेय अपने कोच को दिया है। कोच संजय का कहना है कि उत्तराखंड से पहली बार किसी बास्केटबाल खिलाड़ी ने भारतीय कैंप में अपनी जगह बनाई है। कैंप में हिस्सा लेने के लिए आरव 29 मई को चेन्नई जाएंगे और तीन दिन तक कैंप में रहेंगे। जहां से उनका सलेक्शन भारतीय टीम के लिए होगा।

शेयर करें