मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

दिल्ली में अमृत ​​उद्यान 16 अगस्त से 15 सितंबर तक रहेगा खुला, लोग कर सकते हैं दीदार, 29 अगस्त खिलाड़ियों और 5 सितंबर शिक्षकों के लिए रहेगा आरक्षित

HO BUREAU

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 14 अगस्त को अमृत उद्यान का उद्घाटन की उद्यान की शोभा बढ़ाई। अमृत ​​उद्यान जनता के लिए 16 अगस्त से 15 सितंबर तक सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक (अंतिम प्रविष्टि - 05:15 बजे) खुला रहेगा। सोमवार को उद्यान बंद रहेगा, क्यों कि इस दिन इसका रखरखाव किया जाएगा।

president of india
president of india
शेयर करें

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 14 अगस्त को अमृत उद्यान का उद्घाटन की उद्यान की शोभा बढ़ाई। अमृत ​​उद्यान जनता के लिए 16 अगस्त से 15 सितंबर तक सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक (अंतिम प्रविष्टि – 05:15 बजे) खुला रहेगा।  सोमवार को उद्यान बंद रहेगा, क्यों कि इस दिन  इसका रखरखाव किया जाएगा।

29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विशेष रूप से खिलाड़ियों के लिए आरक्षित रखा जाएगा और 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के लिए आरक्षित रखा जाएगा। प्रवेश के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। यह निःशुल्क है। आगंतुक राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट (https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/) पर अपना स्लॉट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।

केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 तक एक मुफ्त शटल बस सेवा

वॉक-इन आगंतुक गेट नंबर के बाहर स्थित स्वयं सेवा कियोस्क के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। प्रवेश नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से होगा। आगंतुकों की सुविधा के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 तक एक मुफ्त शटल बस सेवा भी उपलब्ध होगी।

शेयर करें