UP News : लखनऊ में शिक्षकों की कमी को लेकर जेन-अल्फा एक बार फिर सड़कों पर उतर आया है। सोमवार सुबह 7 बजे बारिश के बीच करीब सैकड़ों छात्राएं दुबग्गा-कानपुर बाईपास चौराहे पर इकट्ठा हो गईं।✍️Azhar Khan
Updated Date
UP News : लखनऊ में शिक्षकों की कमी को लेकर जेन-अल्फा एक बार फिर सड़कों पर उतर आया है। सोमवार सुबह 7 बजे बारिश के बीच करीब सैकड़ों छात्राएं दुबग्गा-कानपुर बाईपास चौराहे पर इकट्ठा हो गईं। सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। छात्राएं मोहान रोड स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय की हैं। 6वीं से 12वीं कक्षा तक के इस स्कूल को समाज कल्याण विभाग चलाता है।
प्रदर्शन के दौरान बाइपास के चारों तरफ 2 से 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। अफरा-तफरी के बीच पुलिस एक्टिव हुई। 4 थानों और चौकियों से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने करीब 2 घंटे तक छात्राओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे DM को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ी रहीं। जब बात नहीं बनी तो छात्राएं हजरतगंज स्थित DM आवास की तरफ चल दौड़ने लगीं।
लखनऊ-हरदोई हाईवे पर रॉन्ग साइड में दौड़ती छात्राओं के पीछे-पीछे पुलिसकर्मी भी दौड़ पड़े, जब छात्राएं मोहान रोड से 8 किमी दूर बालागंज चौराहे पर पहुंचीं तो एसीपी काकोरी शकील अहमद ने उन्हें रोका। छात्राओं से बातचीत की। उनके सामने ही समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात की। उन्हें पूरी बात बताई।
यह भी पढ़ें : अशोक धाम हादसे पर सीएम सम्राट चौधरी की संवेदना, 7 श्रद्धालुओं की मौत से दहला लखीसराय
अधिकारियों ने स्कूल आकर छात्राओं से सीधे बात करने का आश्वासन दिया। एसीपी काकोरी ने छात्राओं को बताया कि अधिकारियों से बात हो गई है और उनकी समस्या का समाधान आज ही कर दिया जाएगा। इसके बाद छात्राएं मान गईं और वापस स्कूल लौट गईं। छात्राओं को स्कूल अंदर कर गेट बंद कर दिया गया है। बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।
✍️Azhar Khan
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।