मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

क्रिकेट वर्ल्डकपः मुजफ्फरनगर में विराट कोहली के फैन का special offer, लोग उठाएंगे फ्री में चिकन-बिरयानी और कबाब का लुत्फ

Rakesh

क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। जिसको लेकर जहां इंडियन क्रिकेट टीम के लिए जगह-जगह प्रार्थना और दुआओं का दौर जारी है तो वहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में तो विराट कोहली का एक फैन ऐसा भी है, जिसने अपनी मशहूर चिकन बिरयानी पर विराट कोहली फैन ऑफर दिया हुआ है।

Muzaffarnagar
शेयर करें

मुजफ्फरनगर। क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। जिसको लेकर जहां इंडियन क्रिकेट टीम के लिए जगह-जगह प्रार्थना और दुआओं का दौर जारी है तो वहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में तो विराट कोहली का एक फैन ऐसा भी है, जिसने अपनी मशहूर चिकन बिरयानी पर विराट कोहली फैन ऑफर दिया हुआ है।

जिसके चलते इस वर्ल्ड कप सीरीज में विराट कोहली जब जब जितने रन बनाते थे, यह दुकानदार अपनी मशहूर चिकन बिरयानी पर ग्राहकों को उतने पर्सेंट की डिस्काउंट देता था। रविवार के वर्ल्ड कप फाइनल मैच में तो विराट कोहली के इस फैन ने अपनी बिरयानी पर डिस्काउंट के साथ- साथ तंगड़ी कबाब भी फ्री में लोगों को कांबो पैक में बांटने की घोषणा की है।

बता दें कि मुजफ्फरनगर नगर में स्थित मशहूर मकबूल चिकन बिरयानी वाला यह दुकानदार विराट कोहली का इतना बड़ा फैन है कि इस वर्ल्ड कप सीरीज के दौरान इसने अपनी मशहूर चिकन बिरयानी पर विराट कोहली फैन ऑफर दिया हुआ है।जिसके चलते जिस मैच में भी विराट कोहली जितने रन बनाते थे यह दुकानदार उतने परसेंट की अपनी चिकन बिरयानी पर लोगों को डिस्काउंट देता था जब-जब विराट कोहली ने इस वर्ल्ड कप में शतक लगाया है इस दुकानदार ने अपनी चिकन बिरयानी को फ्री में लोगों को खिलाया है।

बता दें कि ₹60 में मिलने वाली इस चिकन बिरयानी की प्लेट का लोगों ने इस वर्ल्ड कप में जमकर स्वाद चखा है। अब रविवार को जब ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल मैच होना है तो इस मशहूर बिरयानी वाले ने बिरयानी पर तो डिस्काउंट दिया हुआ है ही साथ ही कल यह अपने ग्राहकों को फ्री में तगड़ी कबाब का स्वाद भी चखाएंगे।

दुकान के मालिक और विराट कोहली के फैन दानिश रिजवान की मानें तो जो हमने बिरयानी पर ऑफर रखा था वह तो वर्ल्ड कप पर जारी रहेगा कि जितने रन विराट कोहली के बल्ले से लगेंगे इतना परसेंट तो बिरयानी पर डिस्काउंट मिलेगा ही मिलेगा लेकिन वर्ल्ड कप पर हमने खास तौर पर एक तगड़ी कबाब का आयोजन किया है कि अल्लाह इंडिया को वर्ल्ड कप जितवाएगा तो हम अपने तंगड़ी कबाब फ्री में बाटेंगे। इंशाल्लाह कल को अल्लाह हमें वर्ल्ड कप जिताये।

शेयर करें