मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी Saina Nehwal  ने मुख्यमंत्री Manohar Lal से की भेंट, कहा- खेल को बढ़ावा देने के लिए हर वक्त तैयार

Rakesh

देश की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी हरियाणा की लाडली बेटी Saina Nehwal ने चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर मुख्यमंत्री Manohar Lal से अपने परिवार के साथ भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

Saina Nehwal
शेयर करें

चंडीगढ़। देश की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी हरियाणा की लाडली बेटी Saina Nehwal  ने चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर मुख्यमंत्री Manohar Lal से अपने परिवार के साथ भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

इस मौके पर साइना नेहवाल ने कहा कि CM से हरियाणा में खेल को बढ़ावा देने के विषय पर चर्चा हुई। कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खेल के लिए जो भी किया, वह ऐतिहासिक है।

हरियाणा में युवा खिलाड़ियों की नई पौध तैयार हो रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भविष्य के लिए अपना विजन बैठक के दौरान बताया। साइना नेहवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार के साथ खेल को बढ़ावा देने के लिए तैयार हमेशा रहूंगी।

शेयर करें