Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. तीन-तीन मंत्रियों की गिरफ्तारी से सिद्ध हो गया कि भ्रष्टाचार में डूबी है पूरी आम आदमी पार्टीः वीरेन्द्र सचदेवा

तीन-तीन मंत्रियों की गिरफ्तारी से सिद्ध हो गया कि भ्रष्टाचार में डूबी है पूरी आम आदमी पार्टीः वीरेन्द्र सचदेवा

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने गुरुवार को कहा कि महात्मा गांधी कहते थे कि शराब इंसान का शारीरिक व आत्मीय पतन करती है पर यहां दिल्लीवालों ने देखा कि शराब ने अरविंद केजरीवाल का चारित्रिक पतन किया है। तीन-तीन मंत्रियों की गिरफ्तारी से यह सिद्ध हो गया है कि आज पूरी आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में डूब गई है।

पढ़ें :- दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए विंटर एक्शन प्लान तैयार, 1 नवंबर से 28 फरवरी तक बरतनी होंगी ये सावधानियां

श्री सचदेवा ने कहा है कि व्यवसाई दिनेश अरोड़ा के केजरीवाल सरकार के विरूद्ध गवाह बनने के बाद अब यह स्पष्ट है कि शराब घोटाले की जांच अब तेज़ी से आगे बढ़ेगी।

दिल्ली को भ्रष्ट सरकार से मुक्त कराने के लिये जनआंदोलन का आह्वान

कहा कि इसकी अंतिम कड़ी के रूप में अरविंद केजरीवाल का नाम सामने आयेगा। श्री सचदेवा ने दिल्लीवालों से अपील की है कि अब उन्हें दिल्ली को भ्रष्ट सरकार से मुक्त कराने के लिये जनआंदोलन प्रारम्भ करना होगा। साथ ही भाजपा के आंदोलन से भी जुड़ना होगा।

पढ़ें :- आशा कार्यकर्ताओं के लिए रेखा सरकार का बड़ा तोहफा, अब हर महीने ₹6 हजार
Advertisement