Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कन्नौजः मुठभेड़ में पूर्व प्रधान हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोली लगने से घायल, भर्ती

कन्नौजः मुठभेड़ में पूर्व प्रधान हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोली लगने से घायल, भर्ती

By Rajni 

Updated Date

कन्नौज। यूपी के कन्नौज जिले में रविवार तड़के पुलिस के साथ बदमाश की मुठभेड़ हो गई। जिसमें पूर्व प्रधान हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोली लगने से घायल हो गया।

पढ़ें :- Sultanpur में डबल मर्डर से हड़कंप, जमीनी विवाद में भाई, पिता की गोली मारकर हत्या

पुलिस ने घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस बल के साथ एसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली।  हालांकि हत्या के कुछ ही घंटे बाद एसओजी प्रभारी व पुलिस टीम ने दो को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि अन्य फरार हो गए थे।

उधर, पुलिस फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए चारों तरफ जाल बिछा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक बदमाश कहीं भागने की फिराक में है तो टीम ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। मालूम हो कि पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

परिजनों ने मौजूदा प्रधान के बेटे व उनके समर्थकों पर गोली मारने का आरोप लगाया था। परिजनों का आरोप था कि चुनावी रंजिश के चलते हत्याकांड को अंजाम दिया गया। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर अमरा गांव में हुई थी ।

पढ़ें :- Mathura :आपसी विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, 200 मीटर की दूरी पर ले जाकर गड्ढे में गाढ़ा
Advertisement