Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Weather Update : लखनऊ में कल से होगी तेज बरसात, वार्म नाइट से मिलेगा छुटकारा

Weather Update : लखनऊ में कल से होगी तेज बरसात, वार्म नाइट से मिलेगा छुटकारा

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ। लखनऊ में सोमवार सुबह से बादल छाए हैं, साथ ही धूप भी निकली है। 7 बजे अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया है। सुबह से हल्की पूरी हवाओं का असर भी बना हुआ है। उमस भरी गर्मी का भी दौर जारी है।

पढ़ें :- UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती, जानें कितनी लगानी होगी दौड़?

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिन में कई जगह बादल छाए रहेंगे। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है।

रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 1.2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा। इससे वार्म नाइट की स्थिति बनी रही। अधिकतम आर्द्रता 80 फीसदी, जबकि न्यूनतम आर्द्रता 68 फीसदी दर्ज की गई। अभी दिन भर चिपचिपी गर्मी का असर बना रहेगा।

24 घंटे में हुई 2.4 मिलीमीटर बरसात

बीते 24 घंटे में लखनऊ में 2.4 मिली मीटर बारिश हुई है। यह सामान्य बारिश 10.02 मिलीमीटर से 77 फीसदी कम है। 1 जून से अभी तक 141.6 मिलीमीटर बारिश लखनऊ में दर्ज की गई। जबकि इस दौरान 294.4 मिलीमीटर सामान्य बारिश का औसत है। सीजन में 38 फीसदी कम बरसात दर्ज की गई है।

पढ़ें :- बरेली रेलवे स्टेशन पर किशोरी से रेप का आरोपी गिरफ्तार, नेपाल जाकर उड़ाता था अपराध की कमाई

कल से बरसात की संभावना

लखनऊ में कल से मानसून के सक्रिय होने से दो दिनों तक बरसात की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है इस दौरान लखनऊ समेत उसके आसपास के जिलों में कई जगहों पर बारिश होगी।

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश का कहना है कि दिन में धूप निकलने और नमी बढ़ने से उमस भरी गर्मी बढ़ रही है। इस दौरान तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। उनका कहना है कि बरसात के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

जुलाई का तापमान डिग्री सेल्सियस में

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

पढ़ें :- हरदोई में दो युवतियों की गहरी दोस्ती बनी चर्चा का विषय, साथ रहने की जिद ने मचाया हड़कंप

28 जुलाई 34.7 डिग्री 30 डिग्री

27 जुलाई 37 डिग्री 29 डिग्री

26 जुलाई 35.9 डिग्री 26.6 डिग्री

25 जुलाई 36.5 डिग्री 27.1 डिग्री

24 जुलाई 34.3 डिग्री 28.8 डिग्री

23 जुलाई 38.5 डिग्री 29.3 डिग्री

पढ़ें :- जौनपुर: मासूम बच्ची को चुराकर भागा बदमाश, जलकुंभी में छिपने के दौरान दर्दनाक मौत

22 जुलाई 36.8 डिग्री 29.7 डिग्री

21 जुलाई 36.4 डिग्री 29.5 डिग्री

20 जुलाई 37.2 डिग्री 26.6 डिग्री

19 जुलाई 37.3 डिग्री 28.9 डिग्री

18 जुलाई 37 डिग्री 29.7 डिग्री

17 जुलाई 34.4 डिग्री 29 डिग्री

16 जुलाई 37.8 डिग्री 29.8 डिग्री

पढ़ें :- CM YOGI का देवरिया में बड़ा ऐलान! 676 करोड़ की विकास योजनाएं शुरू

15 जुलाई 36.8 डिग्री 29 डिग्री

14 जुलाई 35.3 डिग्री 27 डिग्री

13 जुलाई 33.4 डिग्री 27.1 डिग्री

12 जुलाई 36 डिग्री 27.5 डिग्री

11 जुलाई 36.5 27.4 डिग्री

10 जुलाई 37.9 डिग्री 28.4 डिग्री

9 जुलाई 36.5 डिग्री 28.6 डिग्री

8 जुलाई 34 डिग्री। 25 डिग्री

7 जुलाई 31.1 डिग्री 25 डिग्री

6 जुलाई 32.7 डिग्री 26.2 डिग्री

5 जुलाई 32.8 डिग्री 27.5 डिग्री

4 जुलाई 32.2 डिग्री 27.5 डिग्री

3 जुलाई 30 डिग्री 27.5 डिग्री

2 जुलाई 32.3 डिग्री 27.5 डिग्री

1 जुलाई 33.6 डिग्री 27.5 डिग्री

आने वाले 5 दिनों तक लखनऊ का तापमान

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

30 जुलाई 36 डिग्री 29 डिग्री

31 जुलाई 34 डिग्री 28 डिग्री

1 अगस्त 33 डिग्री 27 डिग्री

2 अगस्त 34 डिग्री 27 डिग्री

3 अगस्त 35 डिग्री 28 डिग्री

Advertisement