1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जौनपुर: मासूम बच्ची को चुराकर भागा बदमाश, जलकुंभी में छिपने के दौरान दर्दनाक मौत

जौनपुर: मासूम बच्ची को चुराकर भागा बदमाश, जलकुंभी में छिपने के दौरान दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के शाहगंज रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। देर रात प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर एक बदमाश ने मासूम बच्ची को अगवा कर लिया और लोगों की नजर से बचने के लिए पास की जलकुंभी में जाकर छिप गया।

By up bureau 

Updated Date

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के शाहगंज रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। देर रात प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर एक बदमाश ने मासूम बच्ची को अगवा कर लिया और लोगों की नजर से बचने के लिए पास की जलकुंभी में जाकर छिप गया। दुर्भाग्यवश, पानी में डूबने से बच्ची की मौत हो गई। यह घटना न केवल लोगों को झकझोर गई, बल्कि रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है।

पढ़ें :- बांदा के महुआ विकास खण्ड क्षेत्र को योगी सरकार की बड़ी सौगात, बनाया जा रहा संपर्क मार्ग

जानकारी के मुताबिक, अंबेडकर नगर निवासी करिया लोना, जो परिवार सहित स्टेशन के पास सो रहे थे, उनकी बच्ची को सुग्रीव नामक युवक ने अगवा कर लिया। जब लोगों ने शोर मचाया तो आरोपी बच्ची को लेकर जलकुंभी में जा छिपा। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस व जीआरपी मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया। बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

जीआरपी अधिकारी कुंवर प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी सुग्रीव भटिंडा-मुरादाबाद से यात्रा कर रहा था और देवरिया जाने की ट्रेन का इंतजार कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

इस दुखद घटना के बाद मृतक बच्ची के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, शाहगंज रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर स्थानीय लोगों और यात्रियों में भारी नाराजगी है।

पढ़ें :- Kanpur : सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवाल, Video वायरल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com