1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. नये साल पर प्यार में डूबे नजर आए बॉलीवुड सेलेब्स, सोशल मीडिया पर शेयर हुईं रोमांटिक तस्वीरें

नये साल पर प्यार में डूबे नजर आए बॉलीवुड सेलेब्स, सोशल मीडिया पर शेयर हुईं रोमांटिक तस्वीरें

नया साल हर व्यक्ति अपने अंदाज में मनाना पंसद करता है। इस बार नये साल पर आपके बॉलीवुड सितारे कुछ ज्यादा ही रोमांटिक मूड में दिखाई दिये। सोशल मीडिया में इनके फोटो चर्चा का विषय बन गए हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

आज पूरे हर्ष और उल्लास के साथ हर कोई नए साल का स्वागत कर रहा है। वहीं इस साल इस मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्स पूरी तरह से अपने पार्टनर के संग प्यार में डूबे नजर आए।

पढ़ें :- IPL में कल का मुकाबला: लखनऊ और दिल्ली के बीच रोमांचक भिड़ंत की उम्मीद

प्रियंका चोपड़ा

इनमें पहला नाम है बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का। नए साल के मौके पर प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ प्यार के रंग में रंगी नजर आईं। निक जोनस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह पीसी निक के गालों पर किस करती नजर आ रही हैं। नए साल पर निक जोनस ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा ‘माय फॉरेवर न्यू ईयर किस’।

 

सोनम कपूर

फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी साल 2021 को बहुत शानदार तरीके से अलविदा कहा और पति आनंद आहूजा के साथ बहुत ही रोमांटिक अंदाज में नए साल 2022 का स्वागत किया। सोनम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह आनंद आहूजा के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में से एक में सोनम और आनंद एक दूसरे को लिप लॉक भी कर रहे हैं।

 

काजल अग्रवाल

पढ़ें :- धुरंधर 2 के क्लाइमैक्स में दिखे ऑटो चालक हरजीत ने अपनी फिल्म नहीं देखी- वजह जानकर दिल भर आएगा

सिंघम गर्ल काजल अग्रवाल भी नए साल के मौके पर अपने पति गौतम किचलू संग प्यार के रंग में रंगी नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर साझा करते हुए सभी को नए साल की बधाई दी है।

इन सब के अलावा रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट -रणबीर कपूर समेत कई स्टार रोमांटिक अंदाज में नजर आये।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com