Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. इस एक्टर ने 36 साल की उम्र में दुनिया को कह अलविदा

इस एक्टर ने 36 साल की उम्र में दुनिया को कह अलविदा

By Rakesh 

Updated Date

Mandatory Credit: Photo by Jack Dredd/Shutterstock (12955920o) Darren Kent Actor And Writer In Two Minds Romford Film Festival Day 6, London, UK - 24 May 2022

मुंबई। गेम ऑफ थ्रोन्स के एक्टर डैरेन केंट के निधन की दुखद खबर सामने आई हैं। 36 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो डैरेन केंट ने 11 अगस्त को आखिरी सांस ली। हालांकि, अभी तक डैरेन केंट के निधन का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पढ़ें :- अर्जुन के मधुर स्वर ने 'बंजारे' में फूंक दी जान, दर्शक झूमने को मजबूर, दिलकश लय और आकर्षक धुनों के साथ पहला गाना रिलीज़

केंट लंबे समय से ऑस्टियोपोरोसिस, अर्थराइटिस और स्किन डिसऑर्डर जैसी बीमारियों से जूझ रहे थे।उनका स्किन डिसऑर्डर काफी रेयर था। कहा जा रहा है कि बीमारी से लंबी जंग के बाद आखिरकार मंगलवार को एक्टर ने अपनी आखिरी सांस ली।

गेम ऑफ थ्रोन्स में डैरेन केंट ने स्लिवर्स बे का किरदार निभाया था। जिसे काफी पसंद किया गया था। उन्हें हाल ही में 2023 की फिल्म डंगऑन एंड ड्रेगन्स: ऑनर अमंग थीव्स में देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने स्नो व्हाइट एंड द हंट्समैन, मार्शल लॉ, ब्लडी कट्स, द फ्रेंकस्टीन क्रॉनिकल्स, ब्लड ड्राइव और ब्रदर्स सॉरो में भी काम किया था।

Advertisement