1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगराः नहर में ट्रैक्टर-ट्रॉली गिरने से तीन की जान गई, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल

आगराः नहर में ट्रैक्टर-ट्रॉली गिरने से तीन की जान गई, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल

यूपी के आगरा जिले में शुक्रवार को हुए हादसे में दो बच्चों समेत तीन की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

By Rajni 

Updated Date

आगरा। यूपी के आगरा जिले में शुक्रवार को हुए हादसे में दो बच्चों समेत तीन की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हादसा तब हुआ जब सैंया-इरादत नगर मार्ग पर ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में गिर गई। कई लोग घायल भी हुए हैं।

पढ़ें :- हाथरस कांडः भगदड़ में कासगंज के नौ लोगों की भी मौत, परिजनों में कोहराम

राहगीरों ने नहर से लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। थाना किरावली क्षेत्र के गांव डाबली से थाना इरादत नगर क्षेत्र के छीतापुरा गांव में शादी में भात की रस्म पूरी कर कुछ लोग ट्रैक्टर ट्रॉली से लौट रहे थे।

नहर के लिंक मार्ग के मुख्य रास्ते पर ट्रैक्टर ट्रॉली को मोड़ने के दौरान हादसा हो गया। इसमें बाबू (10) पुत्र बंटी, श्यामवीर (11) पुत्र निरंजन सिंह की मौत हो गई। एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कई लोग घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com