फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर जिले में शॉर्ट सर्किट के चलते तीन घरों में आग लग गई। अगलगी में घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगते ही गांव में कोहराम मच गया।
पढ़ें :- लखनऊ अग्निकांड: केजीएमयू में भर्ती 5 बच्चों को मिली छुट्टी
घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी की घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सेमरहटा गांव में हुई।