Cabinet Meeting : केंद्रीय कैबिनेट की बुधवार को बैठक हुई। इस बैठक में कैबिनेट ने तीन बड़े फैसलों पर मुहर लगाई है। इसमें पहला फैसला रबी फसलों के लिए MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) में बढ़ोत्तरी, दूसरा फैसला ‘PM DHARA’ योजना को मंजूरी, तीसरा फैसला दिल्ली के लिए इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) शामिल है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज तीन बड़े फ़ैसले लिए गए हैं, जिनका पूरे देश पर दूरगामी असर पड़ेगा।
पढ़ें :- मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले, किसानों को सौगात, बिजली ग्रिड मजबूत, दिल्ली ट्रैफिक होगा स्मार्ट
कैंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सबसे पहला फ़ैसला रबी फ़सलों के लिए MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य) तय करने का था। जैसा कि आप जानते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल की शुरुआत से ही उत्पादन लागत पर 50% अतिरिक्त मार्जिन जोड़ने का फ़ैसला किया था यानी MSP में 50% मुनाफ़ा मार्जिन देना। उस फ़ैसले को यहां भी लागू किया गया है।
‘PM DHARA’ योजना को मंजूरी
उन्होंने कहा कि ‘PM-DHARA, जो शुरू किया गया है। यह कार्यक्रम नवीकरणीय ऊर्जा (renewable energy) को आगे पहुंचाने और ज़रूरी स्मार्ट ग्रिड के लिए है।’
दिल्ली के लिए इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ‘दिल्ली के लिए इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को मंजूरी दी गई है। हम इसे तीन चरणों में लागू करेंगे। चरण 1, चरण 2 और चरण 3, जिसमें हम एक-एक करके कॉरिडोर पर काम करेंगे।’
उन्होंने कहा कि ‘वे अपनी ब्रीफिंग में आपको सब कुछ विस्तार से समझाएंगे तो इसमें हम एक-एक करके कॉरिडोर लेंगे कि पहले कौन सा कॉरिडोर लेना है और उन कॉरिडोर में किस तरह के बदलाव होंगे, जब ये कॉरिडोर आपस में जुड़ जाएंगे तो एक सेंट्रल कंट्रोल सेंटर बनाया जाएगा, जैसा कि आपने दुनिया के बड़े शहरों के वीडियो में देखा होगा, जहां उनके ट्रैफिक के लिए एक प्रॉपर सेंट्रल कंट्रोल सेंटर होता है। हमारे पास आज भी एक कंट्रोल सेंटर है, लेकिन इन सबके ज़रिए उस कंट्रोल सेंटर की क्षमता में काफी बढ़ोतरी होगी।’
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।