Bengaluru crime news: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हुई शर्मसार कर देने वाली घटना, मंगलवार को एक व्यक्ति ने नशे की हालत में 3 साल की मासूम के साथ रेप किया उसके बाद उसकी हत्या कर दी. घटना कामाक्षीपाल्य थाना क्षेत्र की है. मां बच्चे के साथ अकेली रह रही थी. आरोपी के साथ उसके एक साल से अवैध संबंध थे. जब बच्ची की मां एक गारमेंट्स फैक्ट्री में काम करने जाती थी तो आरोपी करीब एक साल से बच्ची की देखभाल कर रहा था.
पढ़ें :- फाइलों की राजनीति: ED की रेड, ममता की एंट्री और सत्ता का खुला टकराव
आरोपी ने एक दिन पहले बच्ची के साथ रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी. बच्ची की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने IPC की धारा 376, 402 और POCSO के तहत मामला दर्ज कर लिया, जिसके बाद आरोपी को बीते मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि जब आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया, उस समय वो नशे में था. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वो गांजे का नशा करता है.
आपको ब्त्गा दें कि, ऐसी ही एक घटना झारखंड के गोड्डा जिले से सामने आई थी. यहां तीन साल की बच्ची के साथ 18 साल के पड़ोसी युवक ने रेप की वारदात को अंजाम दिया. ये घटना 26 जनवरी की थी, घर के बाहर केल रही बच्ची को पहले युवक अपने साथ ले गया और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. बच्ची के रोने की आवाज सुनकर गांव के लोग वहां पहुंच गए और पुलिस को इसकी जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.