Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. इस दिन से मिलने शुरू होंगे आईसीसी वर्ल्ड कप- 2023 के टिकट, रजिस्ट्रेशन शुरू

इस दिन से मिलने शुरू होंगे आईसीसी वर्ल्ड कप- 2023 के टिकट, रजिस्ट्रेशन शुरू

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने घोषणा की है कि 5 अक्टूबर से अहमदाबाद में शुरू होने वाले वनडे विश्व कप-2023 के टिकटों की बिक्री की जाएगी। भारत अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा। वहीं उनका मुकाबला कट्टर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में होगा।

पढ़ें :- विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: वेस्टइंडीज को हराकर 8वीं बार फाइनल में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया

सभी मैचों के टिकट एक साथ फैंस के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। फैंस के लिए टिकट क्रमबद्ध तरीके से खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। टिकटों के लिए रजिस्ट्रेशन पहले ही शुरू हो चुका है। यह 25 अगस्त से पहले उपलब्ध नहीं होगा। यही वो तारीख है जब गैर-भारत अभ्यास मैचों और सभी गैर-भारत इवेंट मैचों के टिकट वितरित किए जाएंगे।गुवाहाटी और त्रिवेन्द्रम में भारत के मैचों के टिकट 30 अगस्त से अवेलेबल होंगे।

चेन्नई, दिल्ली और पुणे के टिकट 31 अगस्त से उपलब्ध होंगे

वहीं चेन्नई, दिल्ली और पुणे के टिकट 31 अगस्त से उपलब्ध होंगे। धर्मशाला, लखनऊ और मुंबई में भारत के मैचों के टिकटों की बिक्री की शुरुआत की तारीख 1 सितंबर है। साथ ही बेंगलुरु और कोलकाता में भारत के मैचों के लिए टिकटों की बिक्री अगले दिन से शुरू हो जाएगी।

आखिरकार, अहमदाबाद में भारत के मैचों के लिए टिकटों की बिक्री 3 सितंबर से शुरू होगी। भारत 14 अक्टूबर को पाकिस्तान से खेलेगा। सेमीफाइनल और फाइनल मैचों के लिए टिकटों की बिक्री 15 सितंबर से शुरू होगी।

पढ़ें :- श्रेयस अय्यर की बतौर बल्लेबाज इंग्लैंड टी20 सीरीज में कड़ी परीक्षा होगी: चेतेश्वर पुजारा

टिकटों की बिक्री शुरू होने से पहले, फैंस को 15 अगस्त से https://www.cricketworldcup.com/register के माध्यम से अपना इंटरेस्ट दर्ज करने का अवसर मिलेगा। इससे उन्हें सबसे पहले टिकट की खबर मिल सकेगी। आईसीसी ने एक बयान में प्रोसेस को समझाते हुए कहा।

हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि प्रशंसक आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के ऑफिशियल टिकटों पर जानकारी और अपडेट प्राप्त करने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

Advertisement