मुंबई में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसने में लगी हुई है। इसी कड़ी में पुलिस ने 2 महिलाओं समेत 4 अन्य आरोपियों को दबोचा है। इस केस में अब तक कुल 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इन पर हथियारों की सप्लाई करने और हमलावरों को भागने में मदद करने का आरोप है।
पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ पर हमला गंभीर और निंदनीय, पुलिस ने की हमलावरों की पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी : CM फडणवीस
आपको बता दें, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पहले 3 आरोपियों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था, वहीं समीर नामक एक आरोपी को सोनीपत से पकड़ा गया था। इसके बाद अब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2 महिलाओं समेत 4 अन्य आरोपी भी दबोचे हैं जोकि यूपी और हरियाणा के रहने वाले हैं। इनकी पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले कुणाल और सुमित व उत्तर प्रदेश के सीतापुर की रहने वाली राधा और आजमगढ़ की रहने वाली बबीता के रूप में हुई है।
गौरतलब है, बीते 18 अक्टूबर की शाम को मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी, जिसमें मामूली चोट के साथ अभिनेता बाल-बाल बचे हैं। वहीं इस हमले में उनकी कार का ड्राइवर और एक ऑटो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस हमले की पूरी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।
Disclaimer
पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, तीनों शूटर राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।