Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फ़िरोज़ाबाद में आग का गोला बना ट्रैक्टर, दो घंटे तक हाईवे पर आवागमन ठप

फ़िरोज़ाबाद में आग का गोला बना ट्रैक्टर, दो घंटे तक हाईवे पर आवागमन ठप

By Rakesh 

Updated Date

फ़िरोज़ाबाद यूपी के फ़िरोज़ाबाद जिले में सड़क पर दौड़ रहे पराली से भरे ट्रैक्टर-ट्राली में भीषण आग लग गई। घटना NH- 2 फ़िरोज़ाबाद शहर के नगला बरी चौराहे के निकट हुई। आग की घटना से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।

पढ़ें :- लखनऊ अग्निकांड: केजीएमयू में भर्ती 5 बच्चों को मिली छुट्टी

यूपी के फ़िरोज़ाबाद शहर में सड़क पर दौड़ रहा एक ट्रैक्टर बर्निंग ट्रैक्टर बन गया। करीब दो घंटे तक हाईवे पर पूरी तरह से आवागमन ठप हो गया। मौके पर पहुंचे फायर फाइटरों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई जन हानि नहीं हुई। बीच हाईवे पर पराली से भरी टैक्टर ट्राली आग का गोला बनी तो अफरातफरी मच गई।

फ़िरोज़ाबाद शहर के नगला बरी चौराहे के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली हाईवे पर बर्निग ट्रैक्टर-ट्राली बनकर दौड़ रही थी। किसी तरह से ट्रैक्टर चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग की वजह से करीब दो घंटे तक हाईवे बाधित रहा।

Advertisement