आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ जिले के नगर पंचायत जहानागंज के मिश्रा मार्केट में अतिक्रमण हटाने को लेकर गुरुवार को व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत की टीम एवं व्यापारियों के बीच जमकर बहस हुई।
पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
लामबंद होकर व्यापारियों ने नगर पंचायत जहानागंज के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दुकानें बंद कर सड़क पर धरना देना शुरू कर दिया। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं।
व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
जहानागंज बाजार के मिश्रा मार्केट में भी नगर पंचायत की तरफ से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। कार्रवाई रोकने को लेकर व्यापारी गुरुवार को सड़कों पर उतर आए। व्यापारियों ने जमकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
लोगों का कहना है कि बिना चिन्हाकन किए ही प्रशासन मकानों को तोड़ रहा है। प्रशासन के इस रवैये से दुकानदारों को काफी समस्याएं हो रही हैं। व्यापारियों ने तत्काल प्रभाव से इस कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है।