बलिया। यूपी के बलिया शहर में टीएसआई लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाते हैं तो वहीं हेलमेट लगाने वालों को गुलाब का फूल देकर तारीफ भी करते हैं। हेलमेट नहीं लगाने वालों को हेलमेट देते हुए उनको समझाते भी हैं कि हेलमेट नहीं लगाने से कितना नुकसान हो सकता है।
पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में यूपी सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपी SIT की फाइनल रिपोर्ट
बता दें कि बलिया के सिकंदरपुर में टीएसआई रुद्र प्रताप मल्ल कुछ दिनों से यातायात नियमों को लेकर काफी चर्चा में हैं। रुद्र प्रताप मल्ल सिकंदरपुर चौराहे पर चेकिंग के दौरान बाइक चलाने वाले अगर हेलमेट नहीं लगाए रहते हैं तो उनको समझाते हुए लगाने के लिए प्रेरित करते हैं। टीएसआई रुद्र प्रताप मल्ल इस समय काफी चर्चा में हैं। उनके इस अंदाज को लेकर क्षेत्र में काफी प्रशंसा हो रही है।