नई दिल्ली, 13 मई। पॉपुलर सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर अभी एलन मस्क की नहीं हुई है। ट्विटर की डील फिलहाल होल्ड पर है। दुनिया के सबसे अमीर शख्स और इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) एलन मस्क ने ट्वीट कर शुक्रवार को ये जानकारी दी। एलन मस्क ने अपने ट्वीट में कहा कि माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीदने की उनकी प्रस्तावित योजना स्पैम और फर्जी खातों से जुड़े ब्योरा आने तक ‘अस्थायी तौर पर स्थगित’ की जा रही है।
पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार
Twitter deal temporarily on hold pending details supporting calculation that spam/fake accounts do indeed represent less than 5% of usershttps://t.co/Y2t0QMuuyn
— Elon Musk (@elonmusk) May 13, 2022
बतादें कि ट्विटर के सबसे बड़े शेयरधारक एलन मस्क ने 44 अरब डॉलर में इसका अधिग्रहण करने का ऐलान किया था, जिसके लिए उन्होंने कोष जुटाना भी शुरू कर दिया था।
पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ
गौरतलब है कि एलन मस्क के इस ऐलान से एक दिन पहले ट्विटर ने अपने दो शीर्ष प्रबंधकों को नौकरी से निकाल दिया था। ब्रूस फाल्क और केवोन बेकपोर की ट्विटर से छुट्टी किए जाने की जानकारी कंपनी के CEO पराग अग्रवाल ने कर्मचारियों को लिखे ई-मेल में दी है। इससे पहले पराग अग्रवाल को भी हटाए जाने के कयास लगाए जा रहे थे। एलन मस्क के ट्विटर खरीदने की घोषणा के बाद से सोशल मीडिया साइट ट्विटर लगातार सुर्खियों में है।