Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः गोंडा में बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर

यूपीः गोंडा में बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर

By Rakesh 

Updated Date

गोंडा। यूपी के गोंडा जिले के मनकापुर-गोंण्डा मार्ग पर परसोहनी गांव के समीप मंगलवार की देर रात भीषण हादसे में दो की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर घायल हो गया। परसोहनी में दो बाइकों में आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के पऱखच्चे उड़ गए।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

मोतीगंज कस्बे का रहने वाला रमन गुप्ता (20) पुत्र राधेश्याम गुप्ता अपने साथी अखिलेश कुमार चौरसिया उर्फ भोलू (20) पुत्र विजय प्रकाश चौरसिया निवासी ग्राम विद्यानगर थाना मोतीगंज के साथ पल्सर बाइक से अयोध्या गया था। देर रात दोनों घर लौट रहे थे।

वह मनकापुर- गोंण्डा मार्ग पर स्थित बंजरिया के मजरे परसोहनी गांव के एलएनटी प्लांट के समीप पहुंचे थे कि झिलाही बाजार की तरफ से आ रहे दूसरे बाइक सवार अजीत कुमार निवासी तुर्काडीहा थाना मोतीगंज से उसकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। रफ्तार अधिक होने के कारण दोनों की बाइक के परखच्चे उड़ गए।

इस भीषण हादसे में बाइक चला रहे रमन गुप्ता व अजीत की मौके पर हो मौत हो गई।‌ जबकि रमन के पीछे बाइक पर बैठा अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा हुआ तो दोनों बीच सड़क पर जा गिरे और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। जिससे उनकी मौत हो गयी। पुलिस का कहना था कि अगर बाइक सवारों ने हेलमेट‌ पहनी होती तो उनकी जान बच सकती थी।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई
Advertisement