Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बांदा में नदी में डूबने से दो बहनों की मौत, नदी पार कर जा रहीं थीं भंडारा खाने

बांदा में नदी में डूबने से दो बहनों की मौत, नदी पार कर जा रहीं थीं भंडारा खाने

By Rajni 

Updated Date

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में 2 जून की देर शाम गांव की नदी पार कर  भंडारा खाने गई चार चचेरी बहनों में से दो की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। जैसे ही घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिली तो तत्काल मौके पर पहुंचकर नदी में डूबी लड़कियों की तलाश शुरू कर दी गई।

पढ़ें :- मैनपुरी में होमगार्ड के जवान ने लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम

इसके साथ ही मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। घंटों की मशक्कत के बाद नदी में डूबी दोनों लड़कियों के शव को बरामद किया गया। ग्रामीणों में इतना आक्रोश था कि लड़कियों के शव को रखकर उन्होंने विरोध जताया। मामला बांदा के पलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपटिहा कला गांव का है।

कल देर शाम गांव की ही चार चचेरी बहने नदी पार कर भंडारा खाने लिए गईं थी। तभी अचानक दो बहनों का पैर फिसल गया, जिससे दोनों बहनें गहरे पानी में चली गईं और दोनों बहनों की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के दोषी लोगों पर कार्रवाई करने का आश्वासन

पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना का मुआयना किया। साथ ही ग्रामीणों को घटना के दोषी लोगों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने मृतक बच्चियों के परिजनों को सरकारी सहायता राशि उपलब्ध कराने की भी बात कही है।

पढ़ें :- सुलतानपुर में करंट की चपेट में आने से सेना के सूबेदार की मौत, परिजनों में कोहराम
Advertisement