Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सैफई में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से दो युवकों की मौत, चालक फरार

सैफई में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से दो युवकों की मौत, चालक फरार

By HO BUREAU 

Updated Date

UP News : सैफई में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से दो युवकों की मौत, चालक फरार

UP News : इटावा – सैफई थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना सोमवार शाम की है। जानकारी के अनुसार सैफई में समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के आवास के सामने तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।

पढ़ें :- UP इंटरनेशनल ट्रेड शो में लोगों को खूब लुभा रहा शजर, अनोखी हस्तशिल्प कला को देखने के लिए लग रही भीड़

बताया जा रहा है कि दोनों युवक करहल की ओर से सैफई आ रहे थे, तभी इटावा की तरफ से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सैफई क्षेत्र के मुचेहरा गांव निवासी 16 वर्षीय पप्पू कठेरिया पुत्र दिलीप कुमार तथा 18 वर्षीय उस्मान पुत्र बाबू खान के रूप में हुई है।

हादसे के बाद चालक पिकअप वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के शवगृह में रखवाया।

घटना की सूचना मिलते ही दोनों मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस फरार चालक और पिकअप वाहन की तलाश में जुटी हुई है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Vandana yadav

पढ़ें :- 62 साल पहले बसा गांव, न सड़क, न शौचालय, बांदा के मवई बुजुर्ग में 200 दलित परिवारों की 'नरकीय' जिंदगी

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

Advertisement