मेरठ। उत्तर प्रदेश सरकार के लाख कोशिशों के बाद भी पेपर लीक नहीं रोक पा रही है। नकल माफिया हर पेपर में सेंधमारी करते आ रहे हैं। ताजा मामला मेरठ से आ रहा है। जहां यूजीसी द्वारा आयोजित नेट परीक्षा में ऑनलाइन नकल का मामला सामने आ रहा है। सुभारती यूनिवर्सिटी में नेट परीक्षा में ऑनलाइन नकल की खबर आ रही है।
पढ़ें :- कभी यूपी में निवेश से कतराते थे उद्योगपति, आज 50 लाख करोड़ के प्रस्ताव : CM योगी
दरअसल यूपी STF ने नकल कराने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सुभारती विश्वविद्यालय के 7 अफसरों और कर्मी को गिरफ्तार किया गया है। तीन महिला अभ्यर्थी समेत चार लोग नकल करते हुए पकड़े गये थे। आरोपियों के पास से एक लैपटॉप सीपीयू पेन ड्राइव चार फोन आदि बरामद हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार ऑनलाइन नकल के लिए ₹50000 प्रति अभ्यर्थी चल रहा है। नकल माफियाओं पर नकेल कसने के लिए यूपी एसटीएफ ने लगातार 2 दिन तक सर्च अभियान चलाया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अंकित, तमन्ना, मोनिका, ज्योति, विनीत, अरुण और अंकित के रूप में की गई है।