Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Ukraine Russia War : रूस-यूक्रेन युद्ध के 26वें दिन स्कूल पर बरसे बम, अमोनिया गैस लीकेज से दहशत

Ukraine Russia War : रूस-यूक्रेन युद्ध के 26वें दिन स्कूल पर बरसे बम, अमोनिया गैस लीकेज से दहशत

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

कीव, 21 मार्च। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के 26वें दिन मारियुपोल के स्कूल पर बम बरसाए गए। स्कूल में शरण लिए हए 400 लोगों में से बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की आशंका जताई गई है। सूमी में केमिकल प्लांट से अमोनिया गैस लीक हो जाने से दहशत का वातावरण बना हुआ है।

पढ़ें :- मंगोलिया पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय साझेदारी को करेंगे मजबूत

यूक्रेनी शहरों के शरणस्थलों पर हमला

यूक्रेन पर रूस के हमले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। रूसी सेनाएं यूक्रेनी शहरों के शरणस्थलों पर भी हमले कर रही हैं। रूसी सेनाओं के भीषण हमले का शिकार मारियुपोल का ऑर्ट स्कूल भी हुआ है। उस स्कूल में 400 लोग शरण लिये हुए थे। इसी बीच अचानक वहां बम बरसने लगे। कितने लोग जान बचा सके हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

सूमी केमिकल प्लांट में अमोनिया गैस लीक

इस बीच सूमी पर लगातार हवाई हमले जारी हैं। इस हवाई हमले की चपेट में आकर सूमी केमिकल प्लांट में अमोनिया गैस लीक हो गई। सूमी ओब्लास्ट के गवर्नर दिमित्रो जियवेत्स्की ने बताया कि स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 4:30 बजे सुमीखिंप्रोम रासायनिक संयंत्र से अमोनिया का रिसाव हुआ। उन्होंने कहा कि इससे 2.5 किलोमीटर का क्षेत्र प्रभावित हुआ है। प्रभावित क्षेत्रों में लोगों से तुरंत भूमिगत आश्रय लेने को कहा गया है।

पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय की ओर से सोमवार को बताया गया कि उत्तरी कीव में रूस और यूक्रेन की सेना के बीच जबरदस्त लड़ाई चल रही है। शहर के उत्तर-पूर्व में यूक्रेनी सैनिकों ने रूस को रोक कर रखा है। यूक्रेनी सेना ने अजोव सागर में बना यूक्रेन का रेलवे ब्रिज खुद ही उड़ा दिया है। ऐसा रूसी सेनाओं को रोकने के लिए किया गया है।

Advertisement