Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Ukraine War : यूक्रेन में युद्ध रोकने के लिए शांति प्रयासों में भारत मदद को तैयार- प्रधानमंत्री मोदी

Ukraine War : यूक्रेन में युद्ध रोकने के लिए शांति प्रयासों में भारत मदद को तैयार- प्रधानमंत्री मोदी

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 26 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की से शनिवार को टेलीफोन पर बातचीत के दौरान युद्धग्रस्त देश में हिंसा रोकने के शांति प्रयासों में भारत की ओर से सहयोग की पेशकश की। साथ ही पीएम मोदी ने हिंसा का रास्ता छोड़कर बातचीत की मेज पर लौटने पर जोर दिया।

पढ़ें :- राजस्थान के बाद पश्चिम बंगाल में सीएम भजनलाल शर्मा का जादु, रोड शो में उत्साहित दिखी जनसभा

पीएम मोदी ने यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के दौरान लोगों के मारे जाने और संपत्ति को नुकसान पहुंचने पर गहरा दुख जताया है। साथ ही पीएम मोदी ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर जेलेंस्की से चिंता व्यक्त की। उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित रूप से शीघ्र बाहर निकालने के काम में सहायता करने का आग्रह किया।

इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस बातचीत के बारे में एक ट्वीट में कहा था कि उनके देश पर एक लाख से ज्यादा रूसी सैनिकों ने हमला किया है। उन्होंने हमले को रोकने में भारत से मदद की गुहार की थी।

Advertisement