1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP news: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के भतीजे ने लखनऊ में की आत्महत्या

UP news: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के भतीजे ने लखनऊ में की आत्महत्या

UP news: एक पुलिस सूत्र के अनुसार, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के भतीजे को बुधवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में उनके आवास पर लटका पाया गया।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

UP news: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के भतीजे को बुधवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में उनके आवास पर फांसी पर लटका पाया गया. इस बात की सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन पर दी गई और तुरंत जांच पड़ताल शुरू कि गई। जब इस बात की मुख्य तौर से पुष्टि हुई कि भतीजे नंद किशोर ने आत्महत्या कर ली है।

पढ़ें :- धुरंधर 2 के क्लाइमैक्स में दिखे ऑटो चालक हरजीत ने अपनी फिल्म नहीं देखी- वजह जानकर दिल भर आएगा

प्रारंभिक जांच के अनुसार उसने आत्महत्या की है। पुलिस उसकी हत्या के असली कारण का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है।

भारतीय जनता पार्टी के सदस्य कौशल किशोर सांसद हैं और मोहनलालगंज जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं। वर्तमान में, वह आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के राज्य मंत्री के पद पर हैं।

किशोर ने हाल ही में उस समय विवाद खड़ा कर दिया जब उन्होंने श्रद्धा वाकर हत्या मामले पर चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षित लड़कियों को लिव-इन रिलेशनशिप में नहीं आना चाहिए।

आत्महत्या दुनिया भर में वयस्कों में मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है। भारत में आत्महत्या की दर पिछले कुछ वर्षों में लगातार बढ़ी है।

पढ़ें :- रणवीर सिंह-कांतारा विवाद: कर्नाटक HC ने माफीनामे का दिया आदेश, चामुंडी मंदिर भी जाएंगे

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com