Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Weather: लखनऊ में अगले 4-5 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

UP Weather: लखनऊ में अगले 4-5 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ। लखनऊ समेत पूरे यूपी में रुक-रुककर बारिश हो रही है। जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार गोरखपुर समेत यूपी के 65 जिलों में जुलाई में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

पढ़ें :- कभी यूपी में निवेश से कतराते थे उद्योगपति, आज 50 लाख करोड़ के प्रस्ताव : CM योगी

अगले 4-5 दिनों तो ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले चार से पांच दिनों तक ऐसे ही रुक-रुककर बरसात होता रहेगा। इस दौरान दिन और रात का तापमान सामान्य नीचे रहने के आसार हैं। लखनऊ में हल्की बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। लखनऊ में दिन का तापमान करीब 32 डिग्री और रात का करीब 27 डिग्री पहुंच गया है।

मानसून पूरे प्रदेश में पहुंच गया है। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक बादल छाने और बरसात का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने गुरुवार को यूपी के 35 जिलों में तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में गरज-चमक बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

पढ़ें :- लखीमपुर खीरी हिंसा मामला : सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्रा को दीपावली पर परिवार से मिलने की दी इजाजत

मौसम विभाग के अनुसार जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और आसपास के इलाकों में गरज-चमक साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

Advertisement