Mallikarjun Kharge : UPI पेमेंट पर MDR को लेकर विपक्ष सरकार को घेर रहा है, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर 0.40% MDR लगेगा। इसी कड़ी में मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि गगनचुंबी महंगाई से आम आदमी की जेब पहले ही खाली है।
पढ़ें :- RLD एक दल नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान एवं अधिकार की आवाज है- ऐश्वर्य
उन्होंने कहा कि थोक महंगाई 10% के करीब है और BJP सरकार ने जनता पर डिजिटल पेमेंट्स टैक्स (Digital Payments Tax) लगाकर उनकी बची-कुची, बचत को भी तबाह करने की योजना बना दी है।
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 10 साल पहले नोटबंदी करके देश की अर्थव्यवस्था को झटका दिया गया। जब नोटबंदी के विनाशकारी नतीजों पर सवाल उठे तो सरकार ने दलील दी थी कि नोटबंदी डिजिटल पेंमेंट्स (Digital Payments) और कैशलेस इकोनॉमी (Cashless Economy) को बढ़ावा देने के लिए थोपी गई।
‘व्यापारी पर पड़ने वाला यह अतिरिक्त बोझ…’
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि MDR की बात करें तो सरकार को क्या यह नहीं पता कि व्यापारी पर पड़ने वाला यह अतिरिक्त बोझ आखिरकार कीमतों के जरिए आम उपभोक्ता की जेब से ही वसूला जाएगा? महंगाई से त्रस्त जनता को राहत देने के बजाय मोदी सरकार हर रोज उसकी जेब पर डाका डालने का नया तरीका खोज रही है। 10 साल पहले नोटबंदी करके देश की अर्थव्यवस्था को झटका दिया गया, जब नोटबंदी के विनाशकारी नतीजों पर सवाल उठे तो सरकार ने दलील दी थी कि नोटबंदी डिजिटल पेंमेंट्स (Digital Payments) और कैशलेस इकोनॉमी (Cashless Economy) को बढ़ावा देने के लिए थोपी गई।
कांग्रेस अध्यक्ष ने वित्त मंत्री के UPI वाले बयान का संदर्भ देते हुए कहा कि वित्त मंत्री जी ने हाल ही में संसद में कहा था कि UPI पर कोई टैक्स और चार्जेज (Charges) नहीं लगेंगे, पर कई खबरों के मुताबिक, 5,000 रुपये के लेनदेन पर 25 रुपये और 10,000 रुपये पर 50 रुपये तक की संभावित वसूली की जाएगी। क्या ये सच है?
पढ़ें :- किशाऊ बांध परियोजना पर 6 राज्यों की सहमति, 8 साल का गतिरोध खत्म, जानिए किस राज्य को क्या मिलेगा?
जब अगस्त में संसद से ट्रैक्सेशन एंड अदर लॉज एक्ट 2026 पास किया गया था, तभी यह संकेत मिल गए थे। अब सरकार MDR मर्जेंट डिस्काउंट रेट लगा दिया है। ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर 0.40% MDR लगेगा।
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।