Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फैसलाः बालिका की हत्या और बलात्कार के आरोपी को फांसी की सजा

फैसलाः बालिका की हत्या और बलात्कार के आरोपी को फांसी की सजा

By Rajni 

Updated Date

औरैया। यूपी के औरैया जिले में 8 वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या के दोषी को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट ने मौत की सजा सुनाई है। जज ने अपने फैसले में कहा है कि जब तक उसकी मौत न हो जाए तब तक उसे फांसी के फंदे पर लटकाया जाए।

पढ़ें :- महाराजगंज में युवक ने लोहे की रॉड से मारकर ले ली अधेड़ की जान

कहा कि पुरुषों की उत्पत्ति ही महिलाओं से होती है, ऐसे में दोषी का कृत्य पशुओं से भी ज्यादा निंदनीय है। जज ने अपने फैसले में यह भी कहा कि स्त्री के साथ ऐसा अपराध किसी भी धर्म व संस्कृति में मान्य नहीं है। भारतीय संस्कृति में बालिकाओं को नई शक्ति के सृजन की सशक्त नारी बताया गया है, लेकिन इस अपराधी ने उसका बचपन में ही जीवन खत्म कर दिया।

मालूम हो कि अयाना क्षेत्रान्तर्गत 25 मार्च 2023 को 08 वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार व निर्मम हत्या के दोषी गौतम सिंह दौहरे को न्यायालय ने फाँसी की सजा सुनाई है। उधर फैसले के बाद ADG जोन कानपुर ने सजा कराने वाली टीम को 25 हजार का ईनाम दिया है।

Advertisement