1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. दिग्गज एक्टर सुनील शेंडे का निधन, हिंदी-मराठी सिनेमा में शोक की लहर, पढ़ें

दिग्गज एक्टर सुनील शेंडे का निधन, हिंदी-मराठी सिनेमा में शोक की लहर, पढ़ें

हिंदी और मराठी सिनेमा के एक जाने माने एक्टर सुनील शेंडे का 75 साल की उम्र में मुंबई स्थित आवास पर निधन हो गया। इस खबर के मिलते ही  इंडस्ट्री  में शोक की लहर दौड़ी।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

हिंदी और मराठी सिनेमा के एक जाने माने एक्टर सुनील शेंडे का 75 साल की उम्र में मुंबई स्थित आवास पर निधन हो गया। इस खबर के मिलते ही  इंडस्ट्री  में शोक की लहर दौड़ी। कई दशक लम्बे करियर में सुनील शेंडे ने मराठी सिनेमा की कई चर्चित फिल्मों में काम किया, वहीं हिंदी धारावाहिकों और फिल्मों में भी उन्होंने उल्लेखनीय करिदार निभाये थे।

पढ़ें :- India Vs Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार आमने-सामने, देखें बड़ा मुकाबला

धारावाहिक शांति में सुनील शेंडे के बेटे का किरदार निभाने वाले एक्टर राजेश तैलंग ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- एक महान कलाकार और बेहतरीन इंसान। श्री सुनील शेंडे नहीं रहे। मेरी किस्मत अच्छी है कि शांति धारावाहिक में उनके साथ काम कर सका। मैंने उनके बेटे का रोल निभाया था। बाबूजी, सादर श्रद्धांजलि।

 

सुनील शेंडे ने सर्कस में शाहरुख खान के पिता का रोल निभाया था। इसके अलावा उन्होंने 80 और 90 के दशक में कई अहम किरदार निभाए थे। उनके निधन की जानकारी देते हुए ट्विटर यूजर पवन झा ने लिखा, “जाने माने हिंदी और मराठी एक्टर सुनील शेंडे का निधन हो गया. उन्होंने साल 1982 में आई फिल्म ‘गांधी’ में बहुत छोटा किरदार निभाया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com