हिंदी और मराठी सिनेमा के एक जाने माने एक्टर सुनील शेंडे का 75 साल की उम्र में मुंबई स्थित आवास पर निधन हो गया। इस खबर के मिलते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ी। कई दशक लम्बे करियर में सुनील शेंडे ने मराठी सिनेमा की कई चर्चित फिल्मों में काम किया, वहीं हिंदी धारावाहिकों और फिल्मों में भी उन्होंने उल्लेखनीय करिदार निभाये थे।
पढ़ें :- अभिनेत्री दीप्ति नवल ने मस्जिद विवाद पर दिया चौकाने वाला बयान, कहा – उन्हें पुराना मंदिर ही पसंद था
धारावाहिक शांति में सुनील शेंडे के बेटे का किरदार निभाने वाले एक्टर राजेश तैलंग ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- एक महान कलाकार और बेहतरीन इंसान। श्री सुनील शेंडे नहीं रहे। मेरी किस्मत अच्छी है कि शांति धारावाहिक में उनके साथ काम कर सका। मैंने उनके बेटे का रोल निभाया था। बाबूजी, सादर श्रद्धांजलि।
Noted Hindi & Marathi character actor Sunil Shinde passed away yday. #RIP
He started with a miniscule role in Gandhi-82 & went on to do some small, some significant roles in Hindi Cinema of 80s & 90s. He played @iamsrk‘s Babuji, d Circus owner in Circus (TV-DD) @SukanyaVerma pic.twitter.com/4wKJOw9i2I
पढ़ें :- पूर्व सांसद जयाप्रदा के नाम रामपुर अद्दलत से फिर जारी हुए गैर जमानती वारंट
— Pavan Jha (@p1j) November 14, 2022
सुनील शेंडे ने सर्कस में शाहरुख खान के पिता का रोल निभाया था। इसके अलावा उन्होंने 80 और 90 के दशक में कई अहम किरदार निभाए थे। उनके निधन की जानकारी देते हुए ट्विटर यूजर पवन झा ने लिखा, “जाने माने हिंदी और मराठी एक्टर सुनील शेंडे का निधन हो गया. उन्होंने साल 1982 में आई फिल्म ‘गांधी’ में बहुत छोटा किरदार निभाया था।