प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज में इंसानियत को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। मजदूर अंतिम संस्कार के लिए गठरी में बांधकर पत्नी का शव ले जा रहा था। मजदूर पति पत्नी के शव को गठरी में बांधकर शमशान घाट ले जा रहा था।
पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में यूपी सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपी SIT की फाइनल रिपोर्ट
गठरी में बांधकर शव ले जाता देख राहगीरों ने मदद की। स्थानीय झूंसी पुलिस भी पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आई। पुलिस ने शमशान घाट तक शव ले जाने के लिए साधन उपलब्ध कराया।
वाराणसी निवासी नखडू प्रयागराज के झूंसी स्थित नीबी गांव में रहता है।
नखडू की पत्नी अनीता की बीमारी के चलते शुक्रवार दोपहर में मौत हो गई। पैसों के अभाव में शमशान घाट तक शव ले जाने के लिए गठरी बनाकर बांस पर लेकर जा रहा था। पुलिस की मदद से बाद में शव को शमशान घाट तक ले जाने के लिए ई रिक्शा का सहारा मिला।