Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली : प्रगति मैदान सुरंग में भरा पानी, यातायात बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त

दिल्ली : प्रगति मैदान सुरंग में भरा पानी, यातायात बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। भीषण बारिश से देश की राजधानी दिल्ली में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं हैं। लोग घुटनेभर पानी से होकर आ-जा रहे हैं। प्रगति मैदान के सुरंग में पानी भर गया है। जिसके चलते सुरंग को सोमवार को यातायात के लिए बंद कर दिया गया।

पढ़ें :- हरियाणाः केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों को बातचीत के लिए बुलाया

यातायात पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर यह जानकारी देते हुए कहा कि जलभराव के कारण प्रगति मैदान सुरंग से वाहनों की आवाजाही बंद है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे इसको ध्यान में रखकर यात्रा करें।

दिल्ली में सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 107 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। एक यात्री ने कहा कि सुरंग बंद होने के कारण उसे सराय काले खां जाना पड़ा। फिर भैरों मार्ग से इंडिया गेट सर्कल पर वापस आना पड़ा, फिर निज़ामुद्दीन से यू-टर्न लेना पड़ा।

व्यस्त आईटीओ चौराहे सहित शहर के अन्य हिस्सों में भी यातायात प्रभावित हुआ। एक अन्य ट्वीट में यातायात पुलिस ने कहा कि गाजीपुर अंडरपास के पास जलभराव के कारण आनंद विहार से शमशान घाट, गाज़ीपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रभावित है।

पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने डॉ. नवल कुमार वर्मा की ‘रिवर्सिंग प्रोस्टेट प्रॉब्लम्स इन नेचुरल वे’ किताब का किया विमोचन, इन उपायों को अपनाकर स्वस्थ रख सकते हैं अपना प्रोस्टेट
Advertisement