1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Health Tips:दही खाने के चमत्कारी फायदे, कई बीमारियों से मिल जाता है छुटकारा

Health Tips:दही खाने के चमत्कारी फायदे, कई बीमारियों से मिल जाता है छुटकारा

Curd Health Benefits: कई लोग दही को खाने के साथ लेना पसंद करते है तो कई लोग इसे ऐसे ही खाते है ,क्या आप को पता है की दही रोजाना खाने से हमारे शरीर को कई फायदे होते है ,रोजाना दही खाने से हमारी स्किन ग्लो करती है साथ मे कई बीमारियो से भी छुटकारा पाया जा सकता है ,दही को अगर घी के साथ मिलाकर खाया जाए तो ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है,आइये जाने

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Curd Health Benefits: कई लोग दही को खाने के साथ लेना पसंद करते है तो कई लोग इसे ऐसे ही खाते है ,क्या आप को पता है की दही रोजाना खाने से हमारे शरीर को कई फायदे होते है ,रोजाना दही खाने से हमारी स्किन ग्लो करती है साथ मे कई बीमारियो से भी छुटकारा पाया जा सकता है ,दही को अगर घी के साथ मिलाकर खाया जाए तो ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है,दही हमारे स्वास्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है,इसमे कैल्शियम ,प्रोटीन और विटामिन पाये जाते है

पढ़ें :- क्या 2026 बनेगा ‘लॉकडाउन 2.0’ का साल?

दही से पाचन सही रहती है
क्या आप को पता है दूध से कई गुना जादा फायदेमंद दही होता है इसमे दूध से जादा कैल्शियम पाया जाता है,और दही आसानी से पच जाता है,अगर रोजाना दही मे घी मिला कर खाया जाए तो इससे अपच की समस्या नही होती है,दही-घी का मिश्रण गैस और अपच की परेशानी को दूर कर देता है. रोज अगर इन दोनों को साथ में मिलाकर खाया जाए तो अपच की वजह से होने वाली खट्टी डकार की परेशानी से भी छुटकारा मिल जाता है. इसे खाने से पेट में ठंडक मिलती है और पेट में होने वाली जलन से भी छुटकारा मिल जाता है.

दही खाने से थकान कम हो जाता है
अगर आप भी कोई काम करते समय काफी जल्दी थक जाते है तो दही का जरूर से सेवन करना चाहिए,दही और घी दोनों ही न्यू्ट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं और इसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है और थकान दूर हो जाती है. अगर रोज इसका सेवन किया जाए तो शरीर हमेशा एनर्जी से भरपूर रहेंगे. काम करने की कैपिसिटी बढ़ जाएगी.

दही खाने से आखों की रोशनी बढ़ती है
दही मे विटामिन A पाया जाता है जो आखों की रोशनी को बढाता है ,आखों के लिए दही और भुने हुए जीरे का सेवन करना फायदेमंद है, रिसर्च के मुताबिक दही और जीरे आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार साबित हो सकती है, क्योंकि इन दोनों खाद्य पदार्थों में विटामिन ए अधिक मात्रा में पाई जाती है।
दही भूख बढ़ाने में फायदेमंद होता है
दही और घी को एक साथ खाने से भूख बढ़ती है.अगर किसी को भूख नही लगती है तो उसे रोज घी और दही के मिक्सचर का सेवन करना चाहिए. दही और घी को साथ खाने से भूख बढ़ती है, ज्यादा खाना खाने से कमजोरी भी दूर हो जाती है और वजन भी बढ़ता है. बच्चों को दही और घी खिलाना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है

पढ़ें :- पांच साल में सात बार.... छूटे न टीका एक भी बार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com