Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फतेहपुरः विधायक ने चलाया फावड़ा तो उखड़ गई सड़क, पीडब्ल्यूडी विभाग की खुली पोल, अफसरों को लगाई फटकार

फतेहपुरः विधायक ने चलाया फावड़ा तो उखड़ गई सड़क, पीडब्ल्यूडी विभाग की खुली पोल, अफसरों को लगाई फटकार

By Rakesh 

Updated Date

फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर जिले के बिंदकी विधानसभा क्षेत्र में संपर्क मार्गों पर सड़क निर्माण का कार्य पीडब्ल्यूडी द्वारा कराया जा रहा है लेकिन गुणवत्तापूर्ण सड़क न बनने की शिकायत ग्रामीणों ने विधायक से की थी।

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में यूपी सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपी SIT की फाइनल रिपोर्ट

ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंचे बीजेपी की सहयोगी अपना दल के विधायक जय कुमार जैकी ने सड़क पर खुद फावड़ा चलाया। साथ ही रोड बना रहे मजदूरों से भी फावड़ा चलवाया तो पीडब्ल्यूडी विभाग की जमीनी हकीकत सामने आ गई। इसके बाद विधायक ने अधिकारियों को मौके पर बुलाकर फटकार लगाई और पूरे कार्यों को फिर से दोबारा कराने के निर्देश दिए।

बता दें कि बिंदकी विधानसभा क्षेत्र में रारी खुर्द और चौडगरा शिवराजपुर में आठ किलोमीटर का संपर्क मार्ग लगभग 60 लाख की लागत से बनाई जा रही है।

Advertisement