1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. सर्दियों में इस तरह रखें अपने बालों का ख्याल, बनी रहेगी मजबूती और सुंदरता

सर्दियों में इस तरह रखें अपने बालों का ख्याल, बनी रहेगी मजबूती और सुंदरता

सर्दियां कई लोगों के लिए मुश्किल समय होती हैं क्योंकि ये स्कैल्प और बालों से नमी छीन लेती हैं और बाल फ्रिजी हो जाते हैं जानते है कुछ नुस्खे...

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

तापमान गिरते ही हम सभी का मन गर्म कॉफी और सूप पीने का करने लगता है.कुछ भी जतन कर लें लेकिन हाथ गर्म नहीं रहते हैं. लेकिन सर्दियों का मतलब सिर्फ ठंड ही नहीं है, इसके साथ आती है ड्राईनेस. रूखेपन का असर आपकी त्वचा के साथ साथ बालों पर भी पड़ता है.तो आज हम आपको बतातें हैं ठंड में कैसे रखें बालों को ख्याल

पढ़ें :- लू से जंग: भारत के अलग-अलग राज्यों में गर्मी को मात देने वाले देसी ‘सुपरफूड’

1. गर्म तेल से बालों की मसाज

बालों में तेल लगाना काफी लाभकारी माना जाता है. तो सर्दियों में तेल से बालों की मसाज करना न भूलें. अगर आप बालों का टूटना कम करना चाहते हैं तो नहाने से करीब आधा या एक घंटे पहले गर्म नारियल तेल बालों की जड़ों में लगाएं. इसके बाद शैंपू से बालों को अच्छी तरह से धुल लें.

2. डैंड्रफ से छुटकारा के लिए

डैंड्रफ से मुक्ति के लिए बालों में तेल और नींबू का रस लगाएं. रात में नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर बालों की अच्छे से मसाज करें. सुबह होते ही किसी अच्छे शैंपू से बालों को धो लें. इस उपाय से आपको डैंड्रफ से छुटकारा दिलाएगा.

पढ़ें :- आने वाली तपती गर्मी 2026: कैसे बचें लू से और कैसे रखें शरीर को ठंडा?

3. सर्दियों में न रखे खुले बाल

सर्दियों में बालों को बांधकर रखें. अगर आपके बाल गीले है तो इसके सूखने के बाद ही घर से बाहर निकलें. इससे आपके बाल ड्राई नहीं होंगे. वहीं सर्दी के मौसम में बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का उपयोग बिल्कुल न करें . सर्दियों में हेयर ड्रायर का अधिक इस्तेमाल आपके बालों को हानि पहुंचा सकता है.

4. मेथी का करें इस्तेमाल

नारियल के तेल में मेथी के दाने मिलाकर स्कैल्प में लगाएं और नहाने से पहले धो लें. इससे हेयर फॉलिकल मजबूत होते हैं और बाल कम टूटते हैं.

5. प्याज का रस बालों को करेगा मजबूत

पढ़ें :- क्या फ्रिज में रखा आटा सच में जहर बन जाता है? जानिए क्या कहता है विज्ञान?

बालों के लिए प्याज का रस रामबाण उपाय होता है तो इसे लगा के रात भर छोड़ दें और सुबह शैम्पू से बाल को साफ कर लें. इसके अलावा लहसून और अदरक का रस भी बालों को टूटने से रोकता हैं तो आप चाहे प्याज की जगह अदर या लहसन का रस का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com