नई दिल्ली। दुनियाभर में देश का नाम गौरवान्वित करने वाले कुछ पहलवानों से यौन शोषण का मामला एक बार फिर जोर पकड़ सकता है। इस मामले में अब पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट नए सिरे से धरने पर बैठने के लिए आज जंतर-मंतर पहुंच सकते हैं।
पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
इस बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ा दी है। दिल्ली पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्धसैनिक बलों की टुकड़ी भी तैनात की है। दिल्ली पुलिस ने थ्री लेयर सुरक्षा जंतर मंतर पर तैनात की है।
भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने बुधवार को अपने-अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया था कि गुरुवार दोपहर 12 बजे दिल्ली के राजघाट पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। अपने ट्वीट के लास्ट में पहलवानों ने जय हिंद भी लिखा है। इस ट्वीट के बाद से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि तीनों पहलवान यौन शोषण मामले को लेकर अपनी बात मीडिया के सामने रख सकते हैं।
इस बात की भनक लगते ही दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर सुरक्षा का सख्त पहरा लगा दिया है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने पहलवानों के प्रदर्शन को देखते हुए धरना शुरू होने से पहले ही धारा 144 लागू कर दी है।